सबसे पहले ब्रह्ममुहूर्त या फिर सूर्योदय के समय उठने की आदत डालें।
सुबह सुबह उठकर अपनी प्रकृति के अनुसार दो ग्लास पानी जरूर लेना चाहिए , तांबे के ग्लास का हो या चांदी या फिर हल्का गर्म हो या रूम टेम्प्रेचर पर जैसा आपको सूट करता हो
नित्य क्रिया के बाद योग प्राणायाम और ध्यान करने का नियम बनाये।
ये ध्यान रखने वाली बात है कि सूर्योदय के तीन घण्टे तक कुछ खाना नही चाहिए।
उदहारण के लिए हम मान लेते है कि 6 बजे सूर्योदय हो रहा है तो आप 9 बजे नाश्ता कर सकते है, शुरू में थोड़ा समय लगेगा पर फिर आदत हो जाएगी।
नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट और ऐसी भोज्य वस्तुए जो आपको ऊर्जा दे ली जा सकती है।
जिसमे फल, दूध , दही , चावल से बने पदार्थ, आलू , सूखे मेवे आदि लिए जा सकते है ,ये आपकी सुबह की ऊर्जा की जरूरत को पूरा करेंगे।
आयुर्वेद का एक नियम है कि भोजन में याम भंग नही होना चाहिए, और एक याम तीन घण्टे का होता है। जैसे आपने एक याम कुछ नही खाया यानी सुबह 6 से 9 तक फिर 9 से 12 के बीच भोजन हो जाना चाहिए।
यानी दिन में 12 बजे से पहले।
भोजन में ऐसा चीजे लेनी चाहिए जिसमें प्रोटीन की अधिकता हो, जैसे दाल, सोया, दही या खीर या आप गूगल कर सकते है।
उसके बाद 3 घण्टे तक कुछ नही खाना चाहिए , भोजन के एक घण्टे के बाद पानी जरूर पीना चाहिए।
इसी तरह शाम को 6 से पहले शाम का भोजन ले लेना चाहिए, ये एक आदर्श स्थिति है , लेकिन ये संभव नहीं हो पाता है।
पर शाम या रात्रि के भोजन में रेशेदार पदार्थ की अधिकता होनी चाहिए। ऐसे बड़े अनाज, चोकर वाला आटा के साथ सब्जियां होनी चाहिए।
इससे भोजन के पाचन में आसानी होती है, और पेट संबंधी समस्या नही होती है, रात्रि में दही नही लेना चाहिए और न ही रोज दही का सेवन करना चाहिए।
साथ ही कुछ सामान्य जानकारियां है कि भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए।
भोजन के बीच मे कुछ घूंट पानी लिया जा सकता है पर बाद में नही लेना चाहिए।
खाने से पहले या बीच में मीठा लेना चाहिए आखिर में नही लेना चाहिए ।
अगर आप अंकुरित मूंग आदि ले रहे हैं तो फल साथ मे नही लेना चाहिए उन्हें अकेले ही लेना चाहिए। उनके साथ दूध भी नही लेना चाहिए।
भोजन में कोशिश करनी चाहिए कि सभी 6 रस शामिल हो, जैसे मधुर,अम्ल ,लवण ,कटु,तिक्त और कषाय।
इससे पहले मेने विरुद्ध आहार पर कुछ थ्रेड लिखे है उन्हें भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
आगे भी इस विषय पर लिखता रहूंगा, अगर आप कोई डाइट प्लान फॉलो कर रहे है तो आपके डाइटीशियन के अनुसार ही भोजन करे।
ये सभी एक आदर्श और स्वस्थ व्यक्ति के लिए है अगर आप किसी रोग से ग्रस्त है या फिर किसी प्रकार की एलर्जी या विशेष डाइट ले रहे है तो आपके डॉक्टर या ट्रेनर की डाइट पर रहे।
इसी प्रकार की अन्य जानकारियो के लिए आप
@desi_alchemist को फॉलो कर सकते है।