Thread 1/6
🩸 मोदी सरकार द्वारा Declassify की गई #NetajiSubhashChandraBose से जुड़ी फ़ाइलों से अंग्रेजों की एक ऐसी काली करतूत का पता चला जिससे आप यह अंदाज़ा लगा सकते हो की 18 August 1945 के बाद अपनी सार्वजनिक उपस्थिति भी नहीं दिखाने वाले नेताजी से “ब्रिटिश हुकूमत” कितना डरती थी !

2/6
"क़दम क़दम बढ़ाये जा" नेताजी सुभाष चंद्र बोस की “आज़ाद हिंद फ़ौज” (INA-INDIAN NATIONAL ARMY) का Regimental Quick Marching गीत था॥ इस अमर गीत के Lyrics वंशीधर शुक्ला ने लिखे थे और INA के Band master राम सिंह ठाकुर द्वारा इस गीत को compose किया गया था॥#NetajiSubhashChandraBose
3/6
इस गीत की लोकप्रियता अपने चरम पर थी ! British Raj में “Royal Indian Navy”, “Royal Indian Airforce”, “British Indian Army” के Soldiers भी INA के इस Marching Song से काफ़ी प्रभावित थे॥ अंग्रेज समझ गये की इस गीत से Soldiers और Civilians सब में विद्रोह की भावना बढ़ती जा रही है॥
4/6
तब संगीत ग्रामोफ़ोन से सुनते थे, नेताजी की Declassify की गई FILES से पता चला कि अंग्रेजों ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद INA गीत 'कदम कदम बढ़ाए जा' को देशद्रोही माना था और कोलकत्ता स्थित ब्रिटिश ग्रामोफोन कंपनी को इसकी रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध लगाया था #NetajiSubhashChandraBose
5/6
प्रतिबंध के बावजूद भी इस लोकप्रिय गीत के Records बॉम्बे(आज का मुंबई) में रिकॉर्डिंग होकर कोलकाता समित पूरे भारत में आग की तरह फैल रहे थे। यहाँ तक कि ब्रिटिश ग्रामोफोन कंपनी ने भारी Demand के चलते ब्रिटिश गवर्नमेंट को अपने लिए इस प्रतिबंध को हटा देने के लिए पत्र भी लिखा था॥
6/6 #NetajiSubhashChandraBose

भारत देश की आजादी के दो हफ्ते बाद, 29 अगस्त, 1947 को आखिरकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की INDIAN NATIONAL ARMY(आज़ाद हिंद फ़ौज) के Marching Song पर से प्रतिबंध हटा लिया गया !

यह अमर गीत वर्तमान में भारतीय सेना🇮🇳 का Regimental Quick March है॥

🔱

More from All

You May Also Like